Advertisement

12th ki padhai kaise kare - कक्षा 12 की पढ़ाई कैसे करें जबरदस्त तरीके जरुर पढ़े।

 12th ki padhai kaise kare - कक्षा 12 की पढ़ाई कैसे करें जबरदस्त तरीके जरुर पढ़े।



हैलो दोस्तो, कई दोस्तों को ये नहीं पता होता है कि कक्षा 12 की पढ़ाई किस तरीके से की जाए जिससे आपको 12वी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सके। खासकर भारत में कक्षा 12 की पढ़ाई को बहुत तवज्जों दिया जाता है। कक्षा 12 की पढ़ाई बहुत जरूरी होता है। भारत में कक्षा 12वी में बॉर्ड की परीक्षा होती है। बच्चे बॉर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर या प्रतिशत लेना चाहते हैं।  12वी कक्षा के विद्यार्थी इस कक्षा को अच्छे अंकों के साथ पास करना चाहते हैं। लेकिन उनको पढ़ाई करने के सही तरीके का पता नहीं होता और वे अच्छे तरीके से पढ़ाई नहीं कर पाते जिससे उनको अच्छे अंक नहीं प्राप्त होते। वे अच्छे अंक न आने के कारण बहुत नाराज़ हो जाते हैं । भारत में कक्षा 12वी की पढ़ाई पर बच्चे अपना भविष्य तय करते हैं। भारत में कक्षा 12वी की पढ़ाई को Arts, Commerce, Medical or Non-Medical की श्रेणियों में बांटा हुआ है। लेकिन पढ़ाई कोई भी श्रेणी की हो लेकिन बच्चों को अंक बहुत कम प्राप्त होते हैं। तो दोस्तो आपके साथ ऐसा न हो इसलिए हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं कि  बॉर्ड कक्षा 12वी की पढ़ाई किस तरीके करें की आपको अच्छे अंक प्राप्त हो तो आप आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े। 



12th ki padhai kaise kare jaideep bamel


12 class ki padhai kaise kare Tricks  - 12वी कक्षा की पढ़ाई कैसे करें तरीके 



    1. सुबह के समय पढ़ाई करना चाहिए 

    आप सभी को अच्छे से पता होगा कि सुबह सुबह व्यक्ति का दिमाग अच्छा चलता है। दिमाग में कोई टेंशन नहीं होती है साथ ही सुबह सुबह का वातावरण बहुत शांत होती है जिसमें आप अच्छे से पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाओगे। अगर आप सुबह सुबह पढ़ते हो तो आपको पढ़ा हुआ भी याद रहता है इसलिए सुबह सुबह पढ़ने के अनेक लाभ हैं  इसलिए आपको जितना हो सके उतना सुबह जल्दी उठकर स्नान करके आपको पढ़ाई करनी है। अगर आपको सुबह जाग नहीं आती तो आप अलार्म भरकर भी सो सकते हैं जिससे आपको सुबह जल्दी जाग आ जाए और आप अच्छे से पढ़ाई कर पाए। कक्षा 12 में अच्छी पढ़ाई करने के लिए सुबह उठना बहुत जरुरी है। 


    2. टाइम टेबल बनाना चाहिए 

    अगर आप कक्षा 12वी की अच्छे से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको अपने जीवन का एक टाइम टेबल बनाना होगा। आपको हर काम उन टाइम टेबल के अनुसार ही करना होगा। जो बच्चा भी कक्षा या बॉर्ड में टॉप करता है वह हमेशा अपने टाइम टेबल के अनुसार काम करता है। आप टाइम टेबल में अपने पढ़ने का समय जरुर निश्चित जरुर करे ताकि आप अच्छे से पढ़ाई कर पाए। आपके टाइम टेबल में कम से कम 6 घंटे पढ़ाई को देने है। 




    3. Self study करनी चाहिए 

    कक्षा 12 में अच्छे से पढ़ाई तभी हो सकती है जब आप खुद पढ़ाई करो। खुद पढ़ाई करके ही आप 12वी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हो। अपने ये नहीं सोचना है कि परिवार वाले कहेंगे या अध्यापक कहेगा तभी में पढूंगा ऐसा नहीं होना चाहिए। आपको खुद को समय निकालकर हर रोज Self study करनी होगी। आपको ओर किसी व्यक्ति के भरोसे नहीं रहना है। 



    4. टीचर / अध्यापक से सहायता लेनी चाहिए 

    कक्षा 12 में अच्छे से पढ़ाई करने के लिए ये भी जरूरी है कि आप कितनी पढ़ाई करते हो और कितनी अध्यापक से मदद लेते हो। अध्यापक से मदद लेने का मतलब है कि अगर आपको किसी प्रश्न में परेशानी है तो आप अध्यापक से वो परेशानी पूछ सकते हैं। जितने ज्यादा आप प्रश्न पूछोगे उतनी ही बेहतर आपकी पढ़ाई होती और आप कक्षा 12 में अच्छे अंक प्राप्त कर पाओगे।



    5. पढ़ने वाले बच्चों के साथ रहना 

    आपको पता ही होगा कि एक बच्चे पर संगति का असर होता है । वह क्या करेगा ? वह क्या सोचता है  ? ये सब उसकी संगति पर निर्भर करता है इसलिए अगर आपको अच्छे से कक्षा 12 में पढ़ाई करनी है तो आपको अच्छे बच्चों के साथ रहना है जो अच्छे से पढ़ाई करते हो ।



    6. सही टाइम कर पढ़ाई करनी चाहिए 

    कक्षा 12 में अच्छे से पढ़ाई करने के लिए आपको सही समय पर पढ़ाई करनी चाहिए । अगर आप सही समय पर पढ़ाई करते हो तो आपको पढ़ा हुआ सब कुछ याद रहता है और आपका मन भी पढ़ाई करने को करता है । आपको हर सुबह सुबह जरूर पढ़ना चाहिए। आपको विद्यालय से आने के बाद आराम करके फिर आपको पढ़ाई करनी चाहिए । जब आपका दिमाग शांत और अच्छा चल रहा हो तब आपको पढ़ाई करनी चाहिए। 




    7. महत्त्वपूर्ण प्रश्नो को ध्यान से पढ़ना चाहिए 

     

    कक्षा 12 में पढाएं जाने वाले सभी प्रश्नों में कुछ प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण होते हैं जो बार बार परीक्षा में पूछे जाते हैं ऐसे प्रश्नों को ध्यान लगाकर व बार बार पढ़ना चाहिए ताकि वे याद हो जाए और आपको कक्षा 12 में अच्छे अंक प्राप्त हो जाए।



    8. रिवीजन करना चाहिए 


    रिवीजन करना बहुत जरूरी होता है। बॉर्ड जैसी 12वी कक्षा में तो रिवीजन ओर भी जरूरी हो जाता है। अगर आप कक्षा 12 में अच्छे से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपने जितना पढ़ा है उसका बार बार रिवीजन करना बहुत जरूरी है वरना आप पढ़ा हुआ भुल भी सकते हो ।



    9. पिछली साल के पेपरों को सोल्व करें 

    कक्षा 12 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आपको Old papers को दो से तीन बार Solve जरुर करना चाहिए ताकि आपको परीक्षा के पैटर्न का पता चल जाए और आप अच्छे अंक प्राप्त कर पाओ। 

    Tags

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.