पंजाब - हरियाणा में भयंकर बारिश की संभावना 6 अक्टूबर को , मौसम विभाग का अलर्ट
आप सभी को पता ही होगा कि हरियाणा और पंजाब से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि हरियाणा और पंजाब में 6 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और पंजाब के साथ आस पास के राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 6 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।