Advertisement

Bhiwani News : 10वी कक्षा की छात्रा ने की खुदकुशी, ब्लैकमेल करने वालों पर केस दर्ज

 Bhiwani News : 10वी कक्षा की छात्रा ने की खुदकुशी, ब्लैकमेल करने वालों पर केस दर्ज


सार 

जिला भिवानी गांव निमड़ीवाली के निवासी आनंद ने भिवानी के सदन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाते हुए बताया है कि पड़ोसी गांव के सोमबीर युवक उसकी लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था जिसके कारण उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली। वहां 16 वर्ष की 10वी कक्षा की छात्रा थी। 

Bhiwani News haryana news jaideep bamel


विस्तार 

कक्षा 10वी की छात्रा के खुदकुशी करने की यह घटना निमड़ीवाली गांव की बताई जा रही है। यह गांव भिवानी जिले के अंतर्गत आता है। छात्रा के पिता का नाम आंनद है। जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। आंनद के तीन बच्चों थे। तीन में से 2 लड़की जबकि 16 वर्ष की एक लड़की थी। वह गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने जाती थी। उसको स्कूल से पढ़ने के लिए लैपटॉप भी मिला था। आंनद ने केस दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया है कि उसके पड़ोसी गांव का सोमबीर नामक युवक उसकी लड़की को परेशान करता था। वह लैपटॉप पर भी उसकी लड़की को ब्लैकमेल करता था। जब उसकी बेटी स्कूल जाती थी तो उस समय भी सोमबीर उसे परेशान करता था। सोमबीर लैपटॉप पर उसकी लड़की को ब्लैकमेल करता था। , इसलिए 16 वर्ष की लड़की ने खुदकुशी करने का फैसला कर लिया था। एक दिन जब सोमबीर ने उनके घर वाले नंबर पर कॉल की और लड़की से बात कराने के लिए कहा। जब बात कराने के लिए कमरें में गए तो देखा कि लड़की ने पंखे के साथ फांसी लगा रखी थी। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को परिवारजनों को सोपा गया ‌। आंनद ने केस दर्ज करवाते हुए बताया है कि लड़की को परेशान करने वाले दो युवक है। दोनों ने लड़की को खुदकुशी करने पर मजबूर किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। 




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.